सचिव, टीए , एपीओ व रोजगार सेवक की भूमिका संदिग्ध होगी कार्यवाही-डी सी मनरेगा
संतकबीरनगर । विकास खण्ड बेलहर कला के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीखाडाड़ मे मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यो मे 80 से अधिक मनरेगा मजदूरो का मस्टररोल जारी करवाकर 10/12 लोगो द्वारा करवाये जा रहे मामले को संज्ञानता मे लेते हुए प्रभारी डीसी मनरेगा जीशान रिजवी द्वारा संबंधितो के खिलाफ कारवाई करने की बात कही गई है । अनियमितता को प्राथमिकता मे प्रकाशित हो रही खबरो का हवाला देते हुए उन्होने कहा है कि मनरेगा योजना मे किसी प्रकार की गड़बड़ी होने नही पायेगी । गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी ।
बताते चले कि ग्राम पंचायत भीखाडाड़ मे सम्बन्धित ब्लाक अधिकारियो से मिलीभगत कर विगत कई दिनो से 4 परियोजनाओ पर 80 से अधिक मनरेगा मजदूरो का मस्टररोल जारी कर 10 लोगो से काम करवाया जा रहा है । जिसकी खबर निष्पक्ष तरीके से समाचार पत्र द्वारा प्रमुखता मे प्रकाशित जाता रहा है ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश