सांथा,संतकबीरनगर।सांथा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा बनौली(बनखोरिया) में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ॐ नम: शिवाय के जयघोष से समूचा वातारण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में हाथी घोड़ा व बैंडबाजा आकर्षण का केंद्र रहे।

कलश यात्रा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही बनौली स्थित श्री पंच परमेश्वर शिव एवं दुर्गा मंदिर परिसर में एकत्रित हुए एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े, गाजे-बाजे के साथ निकली गई कलश यात्रा में हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा। बड़ी संख्या में युवतियों ने कलश उठाया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर ग्राम सभा भ्रमण के बाद राजघाट नदी घाट पर जल भरने पहुंची।

वहां यज्ञाचार्य धनन्जय महाराज, एवं अन्य यज्ञचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। पुन: कलश यात्रा राजघाट से बनौली श्री पंच परमेश्वर शिव एवं दुर्गा मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पहुंची।
इस दौरान प्रमुख यजमान घनश्याम उपाध्याय,इंदु देवी, अनूप चन्द्र उपाध्याय,ग्राम प्रधान रघु ,सोनू ,विनय उपाध्याय ,आलोक उपाध्याय ,उमेश , मंटू एवं दिप चंद उपाध्याय सहित ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।


                
More Stories
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा धनघटा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा द्वाबा महोत्सव : नीलमणि
तहसील धनघटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं