औरंगजेब शेख साफ़ संदेश सहायक ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज डाक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत आज दिनांक 27.11.2022 को समय करीब 06.10 बजे थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव मय हमराह व उप निरीक्षक जयहिन्द भारती, उ0नि0 सूरज कुमार, हे0का0 राजेश यादव, हे0का0 ओम प्रकाश यादव, का0 छोटेलाल चौहान, का० अरविन्द यादव व का० मनीष पासवान द्वारा बहद ग्राम पिपरा भारत नेपाल बार्डर से पहले 500 मीटर पर बगीचे में से 24 गत्ते जिसमे 07 बण्डल में 332 जोड़ी लेडीज जूता व 17 बण्डल में 816 जोड़ी जूते थे जिसकी कुल कीमत एमआरपी मूल्य के अनुसार रुपये 4,25,132 है।जो बरामद किया गया । जिसके समबन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 NIL/22 धारा 10 कस्टम अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश