दीपावली के त्यौहार को खुशियों भरा मनाने के लिए पुलिस द्वारा जरुरतमंद / गरीब लोगों को मिठाइयाँ, मोमबत्ती, मिट्टी के दीपक आदि त्यौहार पर उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया

संतकबीरनगर। जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों / प्रभारी निरीक्षक / थाना प्रभारियों को दीपावली के त्यौहार को गरीब एवं असहाय लोगों के साथ समान रूप से हर्ष व उल्लास पूर्ण मनाए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारी / चौकी प्रभारियों द्वारा थाना / चौकी क्षेत्र के गरीब एवं असहाय लोगों के बीच पहुंचकर मिठाइयां ,फल- फूल, मिट्टी के दिए, मोमबत्ती इत्यादि व दीपावली के त्यौहार पर उपयोग होने वाली वस्तुओं को देकर उनके साथ दीपावली की खुशियों को मनाया गया । सन्तकबीरनगर पुलिस के इस कार्य से सभी को बहुत ही खुशियां मिली सभी के द्वारा पुलिस के इस मानवीय कार्य को भूरी भूरी सराहना की गई ।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।