रिपोर्टर जयशंकर मिश्र
गोल्हौरा/सिद्धार्थ नगर।सिद्धार्थ नगर में बाढ़ की स्थिति इतनी भयानक हो गयी है कि इटवा बांसी मार्ग को बहादुरगंज चौराहे पर रस्सी लगा करके पूरी तरह बन्द कर दिया गया। इटवा बांसी मार्ग पर विशुनपुर से जिगनिहवा रोड तक पानी चढ़ गया है। बांसी इटवा मार्ग के अन्तर्गत विशुनपुर में एक पुलिया पानी की तेज बहाव के कारण पुल टूटने की आशंका जताई जा रही है ।विशुनपुर से जिगनिहवा चौराहे तक जलमग्न हो जाने के कारण जनता परेशान नजर आ रही है। जिले के आला अधिकारी पूरी तरह से बचाव कार्य में जुटें हुए हैं । वहीं ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है ।खजुरिया,महुआ कला,महुआ खुद,पिपरा,उस्का,उस्की मंझारी वहां कि जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश