सुजौली, बहराइच।मोतीपुर तहसील अंतर्गत में ग्रामसभा चहलवा के बिहारीपुरवा गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में सपा नेताओ व कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान निर्धन व्यक्तियों को कंबल वितरण भी किया गया
आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति भी बनाई गई इस दौरान इस दौरान शब्बीर अहमद बाल्मीकि,ललिता हरेंद्र पासवान ,निशा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य वीर बहादुर प्रकाश ,मिथिलेश यादव ,अशोक यादव, जफरे आलम, हरिश्चंद्र व काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
मिहीपुरवा में समाजवादी पार्टी के नेता कुंदन रावत के अगुवाई में हुए आयोजित हुए कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर केक काटा गया इस दौरान सपा नेता कुंदन रावत ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है सभी पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार के द्वारा लागू की गई योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं व बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजक जिम्मेदारी के साथ अपने काम का निर्वहन करें व समाजवादी पार्टी को मजबूत करें समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों के हित की है किसानों के लिए काम करेगी इस दौरान सपा नेता कुंदन रावत व मदन लाल यादव,युगेश पांडेय,विनय तिवारी,राजू रावत, राकेश निषाद,भगोती, कैलाश यादव के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण