विद्यालय स्तर पर शिक्षक करें बच्चों को जागरूक ,आशीष सिंह
सेमरियावां। संतकबीरनगर दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण ,इनके त्वरित नियंतन और उपचार प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।संचारी रोग की रोकथाम हेतुशनिवार के दिन ब्लॉक के सभागार में बेसिक शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।जिसमें ब्लॉक के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। इस बैठक में यूनिसेफ के ब्लॉक कोर्डिनेटर श्याम सिंह ने संचारी रोक के रोकथाम हेतु विद्यालय स्तर शिक्षकों की जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।संचारी रोग नियंत्रण अभियान पहली अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तथा दस्तक अभियान ⁷ अक्टूबर से ²¹ अक्टूबर तक संपादित किए जायेंगे।खंड शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने संचारी रोग की रोकथाम के लिए विद्यालय स्तर पर छात्र छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक करें।व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी जागरूक प्रार्थना के समय अवश्य करें।बुखार संबंधी बीमारी की अवश्य जांच कराएं। इस प्रशिक्षण में जफीर अली ,फूल चंद,मनोज कुमार अनिल,असरारुल हक,शोएब अख्तर,सर्वेश प्रताप नागवंशी,अंजली पांडेय,खुर्शीद अहमद,सुशील शर्मा,शमा अजीज खान आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।