थानाध्यक्ष दुधारा के निर्देश पर सेमिनार का आयोजन
सेमरियावां। संतकबीरनगर ए.एच.एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में बच्चा चोरी से संबंधित घटनाओं को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष सर्वेश राय के नेतृत्व में उनके सहयोगी कर्मचारियों ने बताया कि बच्चा चोरी की घटना आफवाह है। इससे छात्र छात्राओं व अभिभावकों को बचना होगा। उन्होंने बताया की बिना मान्य परिचय पत्र के कोई भी विद्यार्थी विद्यालय में प्रवेश नही पायेगा। किसी भी अंजान व्यक्ति के बुलावे पर कही ना जायं। लड़कियां समूह में विद्यालय आएं जाएँ। किसी भी कठिनाई की दशा में 1090 नंबर पर फोन करके पुलिस की सहायता ले। इस दौरान प्रधानाचार्य मुनीर आलम, संजय द्विवेदी, मुनीर आलम, इश्तियाक अंसारी, फसिउद्दीन, मोहम्मद शाहिद, अब्दुलसलाम, कमर आलम, मोहम्मद यूनुस, ओबैदुल्लाह, जुबेर अहमद, मुहम्मद परवेज आलम, जुनैद अहमद, सबीहा अहमद, असादुल्लाह खान, रफी अहमद, एजाज अहमद, नसीम अहमद, अब्दुल बारी सहित अन्य उपस्थित रहे।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।