संतकबीरनगर। जनपद के मेंहदावल तहसील अंतर्गत स्थित आदर्श इंटर कॉलेज कुसुरू खुर्द विद्यालय के एक शिक्षक के खिलाफ विद्यालय के बच्चो ने मोर्चा खोल दिया। छात्रों द्वारा सड़क जाम कर नारेबाजी की गई। नारेबाजी में कहा गया, कि दारु पीना बंद करो, गुटखा खाना बंद करो। सड़क पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया, उसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र तितर-बितर हुए। विद्यालय के बाहर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है, कि विद्यालय के एक शिक्षक हमेशा भद्दी भद्दी गालियां देते हैं, और दारू पी कर व गुटखा खाकर आते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक आनंद पाण्डेय ने बताया कि यदि छात्रों को कोई शिकायत हैं, तो विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक से की जा सकती है। प्रबंध तंत्र दोषियों के खिलाफ कदम उठाने में सक्षम होता है। एक गुरू और शिष्य के बीच इस प्रकार का मतभेद अच्छा नहीं है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश