बाघनगर,संतकबीरनगर। संत कबीर नगर जिले दुधारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघनगर चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने शान से तिंरगा लहराया और तिरंगे को सलामी दी। चौकी प्रभारी ने झंडा वंदन कर झंडा फहराया वा राष्ट्रीय गान गा कर सलामी दी गई। 75वा स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया तथा स्टाफ के साथ झंडे को सलामी देकर फहराया गया। वही पुलिस की तरफ़ से मिठाई वितरण की गई। सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों में गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीदों को नमन किया गया। सोमवार को दिन भर हर तरफ लाउडस्पीकर पर देशभक्ति के गीत बजते रहे। सोमवार को पूरे दिन स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह बना रहा। 75वा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार , शिवम् यादव, प्रकाश, रविकांत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
शान से लहराया तिरंगा, चौकी प्रभारी ने दी सलामी



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश