संतकबीरनगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपदवासियों को आजादी की 75वें वर्षगांठ पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के क्रम में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में गौरव,सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ भाग लेते हुए स्वतंत्रता सप्ताह को सफल बनाने पर हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि ‘‘हर घर तिरंगा’’ सप्ताह के अन्तर्गत अपने घरो,दुकानों, प्रतिष्ठानों या अन्य स्थानों पर लगाये गये तिरंगा झण्डा को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के ‘‘स्मृति चिन्ह’’ के रूप में आदर एवं सम्मान के साथ सुरक्षित तरीके से अपने घरों में रख लें। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो पाने की स्थिति में जैसे यदि किसी कारणवश तिरंगा झण्डा फट गया हो अथवा अन्य किसी कारण से पुनः फहराये जाने लायक न हो, ऐसी स्थिति में तिरंगा झण्डा को पूरे आदर, सम्मान एवं देश भक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज को निस्तारित किये जाने सम्बधी प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए ही तिरंगा झण्डा का निस्तारण किया जाए।
‘‘स्मृति चिन्ह’’ के रूप में आदर एवं सम्मान के साथ सुरक्षित तरीके से अपने घरों में रखे तिरंगा- जिलाधिकारी



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।