संत कबीर नगर | सतकबीरनगर 14 अगस्त 2022 नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा मुख्य अतिथि के रुप में सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, ,जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने किया जिले के सबसे बड़े झंडे का उदघाटन, हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारम्भ। जिले के खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के आजाद चौक पर जिले के सबसे बड़े तिरंगे झंडे का उदघाटन हुआ, उसके उपरांत नगर पालिका द्वारा पूरे नगर में निकली गई रैली जिसे सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने कहा कि पूरे देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,घर हर तिरंगा अभियान के तहत लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे है, इसी क्रम में आज शहर के आजाद चौक पर जिले के सबसे बड़े तिरंगे का उदघाटन हुआ, नगर की भव्यता बढे नगर सुन्दर और सुसज्जित हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए जिन लोगो ने अपने प्राणों को आहुति दी है उन वीर सपूत मां भारती के लाल को नमन करने का यह अवसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के आहवाहन पर देश का हर नागरिक राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत है और आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता दे रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष में आगे कहा कि यह झंडा 20 मीटर ऊंचा है और तिरंगे की लंबाई 18 फीट है, यह एक म्यूजिकल झंडा है जिसमे प्रतिदिन सुबह और शाम को 6:30 पर आधे घंटे के लिए देश भक्ति संगीत बजेगा। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य, लिपिक गोरख यादव, उमेश चौधरी, पंकज कुमार, भाजपा जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह, संजीव राय, आलोक सिंह, विनय मिश्रा, देवी पाण्डेय, महेश शुक्ला, दुर्गा पाण्डेय, अवधेश चौरसिया पूर्व सभासद समेत नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे,
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर खलीलाबाद में फहराया गया जिला का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

More Stories
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा का किया गया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने हेतु संबन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अवैध गाँजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25463 मामले हुए निस्तारित।