रिपोर्ट-अनूप कुमार मिश्र
संत कबीर नगर। संयुक्त अस्पताल में इन दिनों व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। एक्स-रे मशीन में प्लेट ही नही है। करीब सप्ताह भर होने को है। अभी तक इसे दुरूस्त नहीं किया जा सका। नतीजन राहत की उम्मीद लेकर आने वाले रोगियों के जेब पर भार बढ़ गया है। अपनों को दर्द से कराहता देख तीमारदार विवश होकर निजी सेंटरों की ओर रूख कर रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से गंभीर रूप से घायलों की जांच भी नही कर पा रही है क्योंकि पोर्टेबल एक्स रे मशीन का प्रिंटर ही नहीं है।

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 से 150 एक्स-रे होते हैं। रोगियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए दो मशीनें लगवाई गईं हैं। करीब सप्ताह भर पहले इनमें से एक मशीन की प्लेट ही नहीं है और दूसरी मशीन पोर्टेबल में प्रिंटर ही नहीं है रोगियों की बढ़ती संख्या के कारण इससे जांच नहीं हो पा रही है। नतीजन हर रोज तमाम रोगी यहां से बैरंग वापस जा रहे हैं। निजी सेंटर संचालक इसका पूरा लाभ उठा रहे हैं। एक्स-रे के लिए मनमानी फीस वसूल रहे हैं। इससे सबसे अधिक गरीबों की मुश्किल बढ़ती जा रही है।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।