रिपोर्ट-अहमद रजा
निचलौल,महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल से झुलनीपुर पक्की सड़क मार्ग पर आज दोपहर में सवारियों से खचाखच भरी टैंपू व कार में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है। जिसमें बैठे बारह सवारी घायल हो गए हैं, घायलों को आनन फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भर्ती कराया गया चिकित्सकों की जांचोपरांत चार की हालत लत गंभीर बताई गई जिससे डाक्टरों की टीम ने बगैर वक्त गंवाए जिला मुख्यालय अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। आपको बताते चलें कि एक टैंपू सवारी भर कर निचलौल से झुलनीपुर जा रही थी कि अचानक सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गयी, जिससे टैंपू सवार 12 लोग घायल हो गये हैं, सभी घायलों को एम्बुलेंस से निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चार की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उक्त घायलों का इलाज जारी है



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश