रिपोर्ट-श्याम सुंदर पासवान
फरेन्दा,महाराजगंज। जनपद महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के अंतर्गत फरेन्दा महराजगंज सड़क मार्ग पर त्रिमोहानी पुल के पास खचाखच मछलियों से भरी पिकअप के टायर फटने से पिकअप पलट गयी जिससे एक की हुई मौत वही पर 6 लोग घायल रुप से घायल हो गए हैं, वहीं पिकअप पर लदी सभी मछलियां सड़क मार्ग पर बिखर गई।मिली जानकारी के अनुसार मछलियों से भरी पिकअप फरेंदा की तरफ से महराजगंज आ रही थी कि त्रिमोहानी पुल के पास टायर फटने से पलट गयी, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी और 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों की मदद से घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया जहां पर उनका इलाज जारी है। मृतक सुग्गन पुत्र श्यामलाल निवासी महुअवा के मौके बारदात पर मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश