शोहरतगढ़ के बेलवा में जन चौपाल को किया सम्बोधित ।
सिद्धार्थनगर( शोहरतगढ़):- समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के शोहरतगढ़ आगमन पर बेलवा गांव में सपा नेत्री ओम बालिका सिंह एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद जमील सिद्दीकी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलवा में समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने समाजवादी जन चौपाल को भी संबोधित किया।
देर रात्रि समाजवादी जन चौपाल कार्यक्रम में बेलवा पहुंची राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह वहां उपस्थित महिलाओं का अपार जनसमूह देखकर गदगद हो उठी। उन्होंने हाथ जोड़कर नारी शक्तियों को प्रणाम किया।
उन्होंने महिलाओं व सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है तब से उत्तर प्रदेश के नौजवान, किसान सभी परेशान हैं। बेरोजगार परेशान है इन सब समस्याओं को लेकर जनता चुप बैठने वाली नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार जनता को परेशान करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कल कारखानों को चुनिदा पूंजीपतियों के हाथ में सौंप दिया जा रहा है। नौजवान मारे-मारे फिर रहे हैं। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा कि जनता भाजपा की करनी और कथनी को समझ चुकी है। अब केवल चुनाव का इंतजार कर रही है।
जन चौपाल कार्यक्रम में पूर्व सांसद आलोक तिवारी, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, मनेंद्र मिश्र मशाल, राष्ट्रीय सचिव चमन आरा राइनी,वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद जमील जमील सिद्दीकी, ओम बालिका सिंह, विजय चौधरी,वकार मोईज खान, रिजवान खान, शायर अत्ताउल्लाह,राम अवतार यादव, शिव कुमार यादव, दुर्गेश यादव, राकेश दुबे, इरशाद खान, हैदर चौधरी, आरिफ खान, भारी संख्या में महिलाएं, कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश