सिद्धार्थनगर। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भवानीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से चल रही खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नामी खाद कंपनियों के छपे हुए बोरे, नकली उर्वरक, बोरा सिलाई मशीन के साथ एक पिकअप और एक ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद किया है।इस नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए डुमरियागंज सर्किल के सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आजकल बुवाई का समय है ऐसे में खाद की मांग किसानों को अधिक मात्रा में है ।मुखबिर की सूचना पर भवानीगंज पुलिस ने भइसहिया गांव के एक घर में छापेमारी कर 5 लोगों को अवैध खाद के मटेरियल और पैकिंग के उपकरणों के साथ पकड़ा । उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी पांच अभियुक्त राजू मौर्य, बबलू, संतराम चौहान ,नीरज वर्मा ,विफई भइसहिया गांव के ही निवासी हैं जबकि इनका एक साथी जो गोंडा जिले का है फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इन सभी अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
भवानीगंज पुलिस ने किया अवैध खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।