रिपोर्ट-दिलीप कुमार भारती
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत ग्राम सभा लीलाधर छपरा निवासी मगरू उर्फ भोलू पुत्र श्रीकांत यादव शाम करीब 8 बजे पिपरा बाजार से अपने गांव लीलाधर छपरा पहुचा ही था कि उक्त मगरू उर्फ भोलू से लीलाधर छपरा निवासी भरोसी यादव के घर वालो से कहा सुनी होने लगी।

उसके दौरान मगरू उर्फ भोलू की मार पिट शुरू हो गयी मौके हालात को भांपते हुए मगरू उर्फ भोलू के परिवार के लोगो ने 112 नम्बर पर फोन कर पुलिश को सूचना दिया मौके पर पहुची पुलिश ने घायल युवक के परिवार वालो को इलाज कराने का परामर्श देकर चली गयी परिवार के लोग उक्त घायल युवक को टैम्पो से सरकारी जिला अस्पताल पडरौना ले गए। जहाँ प्रथम इलाज के बाद डॉक्टर ने घायल युवक को गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया जिसे मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गयी। जिसके बाद परिवार के लोगो ने युवक की लाश लेकर घर पहुचे जहाँ स्थानीय पुलिस भी पहुच गयी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश