संतकबीरनगर।हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक ने रविवार को मझौरा में मां काली जी के स्थान पर अराजक तत्वों द्वारा माँस फेकने को लेकर दो समुदाय के बीच पैदा हुए तनाव को लेकर मझौरा गाँव का दौरा कर हाल जाना। हि0 जा0 म0 के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक ने कहा कि धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के साथ हिंदू जागरण मंच हमेशा संघर्ष करता रहेगा। श्री पाठक ने कहा की ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो हिन्दू जागरण मंच आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। विदित हो कि गत 7 जून को धनघटा थाना क्षेत्र के मझौरा में मां काली के गले में काले मुर्गे की खाल मिलने से हिंदू धर्म के लोग कफी आक्रोशित थे। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने इस्पेक्टर धनघटा केडी सिंह को तहरीर सौप कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है।मामले की जानकारी होने पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश पाठक मां काली जी के स्थान पर पहुंच गए और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। यदि करवाई नही की गई तो हि0 जा0 म0 शांति नही बैठेगा।
हि0जा0म0 के प्रदेश अध्यक्ष ने तनाव ग्रस्त गाँव मझौरा का दौरा



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना