कुशीनगर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशीनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा आज गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका गया।

3 दिन पूर्व कुलपति को तीन मांगों को लेकर के परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन एवं पोस्ट कार्ड भेजा गया था।
जिसमें परीक्षा परिणाम घोषित,फीस बढ़ोतरी रोक लगाने, एवं छात्रसंघ चुनाव कराने के संदर्भ में पोस्टकार्ड भेजा गया था। एवं 48 घंटे का समय दिया गया था 48 घंटे बीतने के बाद परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा यह अर्थी यात्रा उदित नारायण पीजी कॉलेज के कैंपस में घुमा कर तिलक चौक के रास्ते रेलवे क्रॉसिंग को पार करते हुए सुभाष चौक पर अर्थी रखी गई।
वहां संग़ठन मंत्री वीर प्रताप द्वारा विधिवत पूजा कर उनकी आर्थी को अग्नि दी गई।

जिसमे जिला आंदोलन प्रमुख सोनू राज कुशवाहा के नेतृत्व में कुलपति के विरोध में नारेबाजी की गई
जिसमे प्रभात, अक्षय राजदीप,गौरव,ज्ञान प्रकाश, राज,कुनाल, विशाल,प्रदीप,अनुराग,संतोष,रवि
,विकास आदित्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश