रिपोर्ट-बी.डी.पाठक
संतकबीरनगर।कुछ दिन पूर्व घर आते वक्त ग्राम प्रधान रामपुर मध्य के भाई जनार्दन के ऊपर कुछ हमलावर जान से मारने के फिराक में उसके ऊपर कट्टे से हमला बोल दिया।प्रधान के भाई को पैर में गोली लगने के कारण उनको सीएचसी से जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था।जहाँ आज भी मेडिकल कालेज में उसका इलाज चल रहा है।प्रधान के द्वारा जिन लोगों ने हमला किया उन लोगों के खिलाफ नामजद थाना धनघटा में 307,504, 506 मुकदमा दर्ज है।लेकिन धनघटा पुलिस द्वारा अभी तक कोई गिरफ्तारी नही की गई।प्रधान को डर बना हुआ है कि कही हमलावर मौके का नजाकत देखते हुए फिर न हमला कर दे।जबकि गोली मारते वक्त हमलावर गाली देते हुए जान मारने की धमकी भी दे रहे थे।वो तो चीख पुकार सुनकर गांव के लोगो को इकठ्ठा होते देख वो भाग गए थे।अभी तक उनकी गिरफ्तारी न होने से लगातार डर बना हुआ आखिर क्या कारण है कि पुलिस किसी की गिरफ्तारी नही कर रही।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश