संत कबीर नगर । जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार*द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल अंबरीश सिंह भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 92 / 2022 धारा 354 (ख) / 323 / 342 भादवि के मामले मे वांछित अभियुक्त नाम पता गोरख निषाद पुत्र हरिलाल निषाद निवासी निघुरी थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 26.05.2022 को वादी की नाबालिग पुत्री के साथ घर में खींच कर अश्लील हरकत की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 28.05.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।गिरफ्तार करने वाली टीम- उ0नि0 विजय कुमार यादव, का0 महेश चौहान ।
नाबालिग से छेड़खानी के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश