संतकबीरनगर । महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार रामनाथ कोविन्द के जनपद संतकबीरनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 24.05.2022 को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती राजेश मोदक द्वारा जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार की उपस्थिति में थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत कबीर चौरा स्थल मगहर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया तथा कार्यक्रम के दृष्टिगत किये जा रहे व्यापक प्रबंधो की समीक्षा की गयी व सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा मगहर में हो रहे कबीर शोध संस्थान के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देगशित किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा राम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।.
महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा जिलाधिकारी संतकबीरनगर व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मगहर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश