संत कबीर नगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कल देय सायं खलीलाबाद शहर में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान शहर के व्यापारियों से संवाद कर उनसे समस्याएं पूंछी गई व निराकरण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने व सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। शहर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद को निर्देशित किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद विजय नारायण प्रसाद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
डीएम व एसपी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ शहर कल देय सायं खलीलाबाद में किया गया पैदल गश्त व व्यापारियों से की गई वार्ता, संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश