संत कबीर नगर । जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद के सभी सम्मानित ग्रामवासियों, मा0 जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं उद्यमियों से गोशालाओं/गोआश्रय स्थलों में यथासामर्थ्य भूसा दान देने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनान्तर्गत जनपद में संचालित गोआश्रय स्थलों में सरंक्षित निराश्रित/बेसहारा गोवंशो के भरण-पोषण हेतु भूसा दान देने की अपील करते हुए कहा कि निराश्रित गोवंशो को निर्वाध रूप से पूरे साल भरण-पोषण हेतु भूसा भण्डारण की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद में गेहूॅ कटाई व भूसा बनाने का कार्य चल रहा है तथा क्षेत्र में कृषकों के पास पर्याप्त भूसा उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान भाई अपने खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी या स्वंय उनसे सम्पर्क कर गोशालाओं को भूसा दान कर सकते है। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित/बेसहारा गोवंशो के भरण-पोषण हेतु भूसा दान कर अन्य धार्मिक कार्यो के साथ-साथ इस पुनीत कार्य में भागीदार बनकर पुन्य के भागी बने। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर सर्वाधिक भूसा दान देने वाले दानदाताओं को उप जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वयं उनके द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंशो के भरण-पोषण हेतु गोशालाओं में भूसा दान देने की किया अपील।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना