👉 अभियोजन पक्ष एवं पुलिस आपसी समन्वयता के साथ मामलों का करें यथाशीघ्र निस्तारण – जिलाधिकारी ।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से अभियोजन अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ माननीय न्यायालय में लंबित अभियोगों गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, पाक्सो एक्ट, एससी / एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराधों आदि के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक कर अब तक अभियोजन पक्ष द्वारा की गई कार्यवाहियों पर विस्तार से चर्चा की गई । गोष्ठी में अपराधियों को चिन्हित कर अपराधो मे लिप्त अपराधियों को कठोर सजा दिलाने, अभियोगों का त्वरित निस्तारण व अभियोजन की कार्यवाही को और बेहतर करने के उपायों पर चर्चा की गयी, जिसमें न्यायालय में विचारण के दौरान आने वाली कठिनाईयों का उल्लेख अभियोजन अधिकारियों द्वारा किया गया जिनको संज्ञान में लेते हुए उसे अविलंब दूर करने हेतु संबंधित को हिदायत दी गयी । बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि महिलाओं व बच्चों के साथ हो रहे अपराधों में पंजीकृत अभियोगों में मा0न्यायालय के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष और बेहतर ढंग से साक्ष्यों को प्रस्तुत करें, जिससे कि अपराधियों को शत प्रतिशत सजा सुनिश्चित की जा सके व अभियोजन पक्ष तथा पुलिस आपस में समन्वय कर मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण करायें ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र, क्षेत्राधिकारी मेहदावल अंम्बरीश सिंह भदौरिया, क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश, अभियोजन पक्ष के अधिकारी / कर्मचारीगण व समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष उपस्थित रहे ।
डीएम व एसपी द्वारा संयुक्तरुप से अभियोजन पक्ष को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत बैठक हुई आयोजित।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश