रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
महराजगंज।उतर प्रदेश के जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ को आये लगभग महीने भर हुए हैं।परंतु जनपद में अपराध को नियंत्रण करने हेतु नई योजनाओं पर कार्य करना शुरू कर दिया है।उन्होंने जिले के भिटौली और परतावल के बीच में एक और थाना बनाने की बात कहीं । आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ ने सदर कोतवाली के बाद महराजगंज गोरखपुर सड़क मार्ग पर श्यामदेउरवा थाना काफी की दूरी पर है। जबकि यहां हाइवे है। इस दूरी को देखते हुए भिटौली और परतावल के बीच में एक और थाना बनाए जाने की पेशकश शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नये थाने के लिए शासन को अनुमति के लिए पत्र भेज दिया है और जमीन की भी तलाश जारी है। गृह विभाग से अप्रूवल मिलने के बाद इस पर काम शुरु हो जाएगा। महराजगंज जिले में अभी कुल महिला थाना समेत 19 थाने है। इस नये थाने के अस्तित्व में आने से जनपद में 20 थाने हो जाएंगे।पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ ने अपराध पर अंकुश लगाने हेतु यह कदम उठाया है।यह जनपद के लिए सराहनीय कार्य है।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण