रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
फरेंदा-महराजगंज।जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र में हाथ में कट्टा लिए एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है।वायरल फोटो देख पुलिस हरकत में आ गई है।और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसारफरेंदा थाना क्षेत्र में एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है । इस फोटो में एक युवक खास अंदाज में दिखाई दे रहा है । युवक के हाथ में अवैध कट्टे वाली यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । बताया जाता है कि अवैध कट्टे वाली इस युवक का फोटो वायरल होने के बाद पुलिस अपने हरकत में आकर मामले की जांच में जुट गई है। इस फोटो में युवक के हाथों में अवैध पिस्टल दिखाई दे रहा है ।युवक का फोटो कट्टे के साथ स्टाइल में दिखाया जा रहा है । सुत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पुलिस ने भी मामले का संज्ञान ले लिया है और जांच में जुट गई है।उक्त मामले के संबंध में फरेन्दा पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है जांच पड़ताल की जा रही है।जल्द कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश