बहराइच। जिले में मंगलवार को ईद सकुशल संपन्न हो गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से मिलकर ईद की बधाई दी। जिलाधिकारी ने नन्हे बच्चों को टॉफी वितरित किया।ईद का पर्व मंगलवार को जिले भर में शांतिपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोग क्षेत्र के नजदीकी मस्जिद पहुंचे। सभी ने नमाज अदा करते हुए देश और प्रदेश में अमन चैन की दुआ की।इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दीईद को लेकर सभी काफी खुश दिखे। मालूम हो कि दो वर्ष बाद जिले में खुले में नमाज के साथ ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सभी ने लोगों को घरों पर सेवईं के लिए दावत दी। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने नन्हे बच्चों को टॉफियां वितरित की। साथ ही ईद की बधाई दी। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरु समेत अन्य मौजूद रहे
नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी बधाई, डीएम ने बच्चों को बांटी टॉफी मो शाहिल



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश