मौके पर युवक तेरस की हुई दर्दनाक मौत

संतकबीरनगर।महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर चौकी अंतर्गत कड़सर चौराहे पर लगभग शाम 5 बजे के करीब साइकिल से जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौदा। जिससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक का शव सड़क पर रखकर ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन।

मृतक की पहचान तेरस पुत्र स्व० लालमन ग्राम कड़सर निवासी के रूप में हो रही। ग्रामीणों का मोलनापुर पुलिस चौकी के पुलिस पर लगाया आरोप की ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जाने के बाद पुलिस ने छोड़ा।ग्रामीण मुख्य मार्ग पर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन तथा पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगा रहे नारे।मौके पर पहुँचे महुली थानाध्यक्ष व पुलिस के आला अधिकारी ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी।लेकिन प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मानने को नही तैयार।खबर लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर शव रखकर कर रहे प्रदर्शन।पुलिस के इस कृत्य को देखकर लोगों में काफी आक्रोश है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।