उपभोक्ताओं द्वारा किए गए फोन कॉल भी नहीं रिसीव कर रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी।
मोतीपुर बहराइच। जैसा कि आप सभी को मालूम है कि जनपद बहराइच जो तराई क्षेत्र है। जहाँ पर सबसे अधिक अन्नदाता और फसलों हेतु उपजाऊ भूमि है। जहाँ लगभग ज्यादातर किसानों के पास सिंचाई हेतु मोटर की व्यवस्था है।जो बिजली के द्वारा ही संचालित कराई जाती है। इसके अतिरिक्त अब लगभग सभी कार्य बिजली पर ही आधारित हो चुके हैं।जो सभी के जीवन का एक हिस्सा बन गई है।लेकिन बहराइच जनपद के मिहींपुरवा कस्बे में बिजली विभाग का अलग ही खेल चल रहा है।जहाँ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को 22 घंटे बिजली देने का वादा कर रही है।वहीं विद्युत विभाग 15 घंटे भी बिजली देने में नाकाम होती दिखाई दे रही है।यदि 24 घंटो में किसी तरह 12 से 15 घंटे बिजली आती भी है। तो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है।80 से 90 वोल्टेज में कोई क्या चलाएगा। एसडीओ और जेई समेत सभी कर्मचारियों द्वारा मिहींपुरवा कस्बेवासियों को बिजली बिल के नाम पर खूब बंदरबाट किया जाता रहा है। किंतु जनता के प्रति इनका जवाब उदासीनता को दर्शाता है। इतना ही नहीं यूपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर को सूचना देने पर भी कोई समस्या का निदान नही मिल पा रहा है।जनता बिजली विभाग से काफी आक्रोशित नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब बिजली का बिल हम सभी समय से जमा करते हैं तो फिर व्यवस्थाएं क्यों अव्यवस्थित हैं।यदि इस पर जल्द ही कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो हम मिहींपुरवा कस्बेवासी इस गंभीर समस्या को माननीय मुख्यमंत्री तक लेकर जाएंगे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश