रिपोर्टर-अमित मिश्रा
कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के बिशनपुरा ब्लॉक के अंतर्गत पिपरा बाजार में स्थित किसान इंटर कॉलेज मैं श्रीराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी पहुंचे। उनके स्वागत में कुशीनगर के जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा,और जिला उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा, जिला महामंत्री अर्जुन पांडे, जिला मंत्री छोटू गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष नौरंगिया संजीव कुमार मिश्र, अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने भगवान को पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद श्रीराम सेना के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की श्रीराम सेना मे एक-एक कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाए।जिला उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष दीपक राय ,जिला महामंत्री संजीव कुमार मिश्रा ,जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्रा, जिला सचिव सत्येंद्र चौबे, कोषा अध्यक्ष जितेंद्र पांडे एवं ब्लॉक अध्यक्ष पडरौना ,बिशनपुरा रामकोला और अन्य कार्यकर्ता ने उन्हें बधाई दिया। श्रीराम सेना के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना