18 घंटा के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही मात्र 5 से 8 घंटे विद्युत आपूर्ति
मिहीपुरवा, बहराइच । मोतीपुर तहसील अंतर्गत सबस्टेशन कैलाशपुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विद्युत आपूर्ति की कटौती जारी है लगातार हो रही विद्युत कटौती के कारण आम जनमानस काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहा है ग्रामीणों के मुताबिक दिन के साथ रात में भी काफी ज्यादा विद्युत कटौती की जा रही है जिसके चलते जंगल क्षेत्र होने के कारण हिंसक जानवरों के हमले का डर भी बढ़ जाता है इन सब के बावजूद लगातार विद्युत कटौती जारी है विद्युत उपभोक्ताओं के व्यवसाय पर भी विद्युत आपूर्ति की कटौती के कारण भारी असर पड़ रहा है इन सब के बावजूद कोई भी विद्युत कर्मचारी विद्युत कटौती पर उचित जवाब नहीं दे पा रहा हैरात्रि में विद्युत कटौती के कारण दिल तक जानवरों के हमलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है ग्रामीणों के मुताबिक विद्युत आपूर्ति न होने के कारण और अंधकार होने के कारण जंगल क्षेत्रों से आबादी की ओर रुख कर रहे हैं हिंसक जानवरविद्युत कटौती के कारण ग्राम सभा सुजौली,चफरिया बडखड़िया,कारीकोट,मटेही, जंगल गुलरिया, रमपुरवा चहलवा, आम्बा इत्यादि गांव विद्युत कटौती से सबसे ज्यादा प्रभावित हैग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से भी सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति चालू करवाने की मांग की गई है



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश