बहराइच,मोतीपुर ।,मिहिनपुवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरखापुर में स्कूल चलो अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय हरखापुर में प्रधानाध्यापक इंदीवर की अध्यक्षता में क्रमबद्ध तरीके से कोविड-19 की चौथी लहर की आशंका को मद्देनजर रखते हुए 2022 – 2023 में नवीन नामांकन बढ़ाने हेतु कक्षा 1 से 8 तक के समस्त बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा रैली का आयोजन किया गया रैली के माध्यम से अभिभावकों को जागृत करने का प्रयास किया गया कि देश में कोई भी अशिक्षित ना रहे अपने बच्चों को अभिभावक पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए स्कूल जरूर भेजें स्कूल चलो अभियान रैली में शिक्षक संकुल राकेश कुमार विश्वकर्मा, प्रभारी प्रधानाध्यापक इंदीवर, सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार, अखिलेश कुमार, शिक्षामित्र अल्का तिवारी आदि रैली में बच्चों के साथ मौके पर सभी लोग उपस्थित रहे।
स्कूल चलो अभियान के तहत निकली बच्चों की पंक्ति बद्ध तरीके से रैली



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना