मरीजों को अब नहीं लगाना होगा अन्य जनपदों का चक्कर-अंकुर राज तिवारी

सन्तकबीरनगर। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का संचालन शुरू हो गया। भाजपा सदर विधायक अकुर राज तिवारी ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर फीता काटकर डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया। इससे किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगा।

अब पीड़ित मरीजों को अन्य जनपदों चक्कर नहीं लगाना होगा। जिले में ही लोग मुफ्त में अपना डायलिसिस कराएंगे। पहले दिन पांच मरीजों का डायलिसिस किया गया।जिला अस्पताल मे करोड़ रुपये की लागत से स्थापित नि:शुल्क डायलिसिस सेंटर में पांच यूनिट स्थापित किया गया है। जिसमे एक साथ पाच मरीजों का डाइलिसिस चार घंटे के भीतर हो सके। डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ करने के पश्चात सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की मौजूदगी में सीएमओ व सीएमएस डा ओपी चतुर्वेदी ने डायलिसिस प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग एक साल से डायलिसिस यूनिट का निर्माण चल रहा था। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि डायलिसिस सेंटर न होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और इसके इलाज के लिए अन्य जनपदों का चक्कर लगाना पड़ता था। विधायक ने कहा कि डायलिसिस यूनिट तैयार होना बहुत बड़ी बात है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी को जाता है। इसका संचालन प्रारंभ होने के बाद अब मरीजों को अन्य जनपदों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। न ही उन्हें डायलिसिस के लिए पैसे खर्च करने होंगे। इस अवसर पर डा संतोष तिवारी, बागेश तिवारी, दुर्गेश तिवारी,अमित अमित राय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश