संतकबीरनगर । एंटी रोमियों टीमों को वितरण किये गये बॉडी वार्म कैमरा, चेकिंग से लेकर घटनास्थल तक कैमरे से होगी निगरानी पुलिस अधीक्षक
संतकबीरनगर सोनम कुमार के निर्देशन में *मिशन शक्ति अभियान* के तहत जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियों टीमों को बॉडी वार्म कैमरा वितरण किये गये हैं, जो कि कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनायेगा, *एंटी रोमियों टीमों की चेकिंग से लेकर घटनास्थल तक कैमरे से निगरानी की जायेगी, ये पुलिस की वर्दी पर लगे रहेंगे, प्रतिदिन कैमरे का डाटा कैमरे में रिकार्ड रहेगा । इसमें बातचीत के साथ वीडियो रिकार्डिग भी होगी, यदि कैमरे में अभद्रता की बात रिकॉर्ड मिलेगी तो ये आरोपियों पर भारी पड़ेगी ।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा बताया कि तकनीक के दौर में पुलिस को आधुनिक संसाधन से लैस किया जा रहा है । इसी क्रम में एंटी रोमियों टीमों को वार्म कैमरे दिए गए हैं । जिनमें उनकी चेकिंग से लेकर घटना स्थल की निगरानी हो सकेगी, अनावश्यक आरोप प्रत्यारोप से राहत मिलेगी व एंटी रोमियो टीम तनावमुक्त होकर ड्यूटी कर जनता को सुरक्षित माहौल दे सकेगी ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश