रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
निचलौल/महाराजगंज । जनपद महाराजगंज के निचलौल सर्किल के अंर्तगत अवकाश के दिनों के बाद आज बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थानों के खुलने पर विशेष कार्य योजना के अंतर्गत संपूर्ण सर्किल के सभी थानों में बैंकों,पेट्रोल पंपों व ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा के लिए सर्किल स्तर पर बनाई गई कार्य योजना लागू की गई ।सर्किल के थानों के अंतरजनपदीय बॉर्डर पर बाहर जनपदों से आने वाले वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई ।सभी पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पेट्रोल पंपों का कैस बैंकों में जमा कराने हेतु विशेष पुलिस व्यवस्था की गई ।साथ ही बैंकों से ₹1लाख से ज्यादा धनराशि निकालने पर घर पहुंचाने के लिए होमगार्ड उपलब्ध कराए गए सभी ग्राहक सेवा केंद्रों की चेकिंग की गई तथा बैंकों पर लगे पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वह बिना नंबर की गाड़ी, दूसरे जनपदों के नंबर की गाड़ी, मोटरसाइकिल पर सवार तीन सवारी व हेलमेट लगाए नव युवकों को विशेष रूप से चेक करने निर्देशित किया गया। ,बैंकों के आसपास चाय पान की दुकानों पर खड़े लोगों की चेकिंग की गई पुलिस उपाधीक्षक /क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे के नेतृत्व में थाना निचलौल प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ठूठीबारी थाना के थानाध्यक्ष श्री संजय दुबे चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक श्री श्यामसुंदर तिवारी तथा थाना कोठी बार के प्रभारी निरीक्षक रामाशीष यादव नेतृत्व में पुलिस बल भ्रमण सील रहा। पीआरवी व मोटरसाइकिल दस्तों को भी संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग में लगाया गया। जो कर्मचारी बैंक पर कुर्सी डालकर आराम करते हुए मिले उनको चेतावनी प्रदान की गई है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश