रिपोर्ट-संजय पाण्डेय
शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनगर । शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनभर गांव से अधिक के करीब में गेहूं के डंठल जलने से भीषण आग लग गई भीषण आग में महला गांव के करीब आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गए। महला गांव के रक्षा पुत्र गुरु चरण भारत पुत्र पियारे, रमेश पुत्र तुलसीराम, भारत पुत्र प्यारे का छप्पर का घर जल गया घर में रखें गेहूं, चावल ,साइकिल, कपड़ा, चारपाई आदि कई चीजें जलकर राख हो गई गरीमत रही कि किसी भी जान माल का कोई खतरा नहीं हुआ।आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे खुनुवा चौकी प्रभारी महेंद्र चौहान ने मय फोर्स के साथ और समाजसेवी संजय चौरसिया ने आग बुझाने में ग्रामीणों की काफी मदद की वे स्वयं पानी भरकर आग बुझाने लगे उनके इस कार्य के लिए लोग उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। महला,महली,पकड़ीहवा,पडरहवा , पिपरहवा आदि ऐसे कई गांव के अंदर घुसने में आग पर तो काबू पा लिया गया। लेकिन आग की लपटें काफी तेज होने के कारण उसे आगे बढ़ने से नही रोका जा सका।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश