संत कबीर नगर । सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार,के सहयोग से आज दिनांक 22.04.2022 को महिला जन कल्याण समिति बस्ती के तत्वाधान में एनएच-28 के ट्रक ड्राइवरों हेतु निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन सरदार पंजाबी ढाबा, निकट भुवरिया चौराहा संतकबीरनगर पर किया गया । इस असवर पर महिला और जनकल्याण समिति की प्रबंधक कृष्णावती की अध्यक्षता में ए0आर0टी0ओ0 आंजनेय सिंह व प्रभारी यातायात बृजेश यादव की उपस्थिति में वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया व आवश्यकतानुसार चश्मों का वितरण कर उचित परामर्श दिया गया । वाहन चालकों को सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु भी जागरुक किया गया, शराब पीकर गाड़ी न चलाना, तेज गति से गाड़ी न चलाना, गाडी चलाते समय हेल्मेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना इत्यादि के बारे में भी प्रेरित किया गया ।
चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर ट्रक ड्राइवरों के निःशुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर का आयोजन



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश