रिपोर्ट-अमित मिश्रा
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों को दौड़ लगवाई।पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण दिशा जरुरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया।उन्होंने ने पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय,शस्त्रागार, बैरक,भोजनालय व परिवहन शाखा आदि को चेक किया। आदेश कक्ष में गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कुन्दन कुमार सिंह , प्रभारी पुलिस लाइन तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।