शिवानी सिंह ने निट परीक्षा क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा नरचोचवा के ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह की छोटी बेटी शिवानी सिंह ने निट परीक्षा क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।शिवानी सिंह अपने माता पिता की तीसरी व सबसे छोटी सन्तान है वह शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है।वह एलकेजी से लेकर इंटर तक कि पढ़ाई पडरौना स्थित सेंट थ्रेसेस स्कूल से पूरी कर के नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई।शिवानी ने 720 अंक में 624 अंक प्राप्त कर आल इंडिया ओबीसी में 3774 वा रैंक हासिल की है । उनका बड़ा भाई अभिषेख सिंह भी 2019 में बीटेक क्वालीफाई कर पुणे में सॉप्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।शिवानी सिंह डॉक्टर बन कर लोगो की सेवा करने का संकल्प लिया है शिवानी सिंह के इस सफलता पर आज उनके निजी आवास बलकुड़िया में उत्तर प्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा,भाजपा मंडल अध्यक्ष पिपरा बाजार, महेश रौनियार,मण्डल उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय,मण्डल उपाध्यक्ष नित्यानन्द पाण्डेय, मण्डल मण्डल मंत्री हरिशंकर चौवे,सेक्टर अध्यक्ष शुनिल राय , श्रम विभाग के संयोजक आशीष तिवारी आदि लोग पहुँच कर शिवानी सिंह के इस सफलता पर उन्हें गुलदस्ता भेट कर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश