रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
निचलौल ,महाराजगंज । जनपद महाराजगंज के निचलौल तहसील अंर्तगत आदर्श बहुआर चौकी इंचार्ज विजय बहादुर के अगुवाई में शाम को ग्राम सभा मिश्रौलिया में टीम सहित फ्लैग मार्च कर लोगो को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया।आगामी त्योहार को देखते हुए एवं समाज में लोगो के बीच सामंजस्य बनाने एवं क्षेत्र में शांति का माहौल बनाने और साथ ही साथ क्षेत्र की किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल रूप से निवारण करने हेतु यह फ्लैग मार्च किया गया।विजय बहादुर ने जबसे बहुआर चौकी प्रभारी पद संभाला है तबसे निरंतर हर एक गांव में पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा का अहसास दिलाने हेतु निरंतर लोगो की सेवा में तत्परता के साथ लगे हुए हैं।जिससे गांव के लोग काफी संतुष्ट दिखाई पड़ रहे हैं।और आपने आपमें भयमुक्त महसूस कर रहे हैं।पुलिस गस्त के दौरान उप निरीक्षक विजय बहादुर, उप निरीक्षक भरत राव सहित कांस्टेबल अमित कुमार गुप्ता,हेड कांस्टेबल अजीत शाही,कांस्टेबल अभिलेश कुमार,प्रमोद यादव,आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश