संत कबीर नगर । आज दिनांक 18.04.2022 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री सोनम कुमार* के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारी / थाना / चौकी प्रभारियों द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने,अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने, आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले बैंक, एटीएम, ज्वैलर्स की दुकानों, वित्तीय प्रतिष्ठानों के आस–पास एवं बैंको के आस-पास संदिग्ध वाहनों / व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गयी साथ ही बैकों व प्रतिष्ठानों के सायरन,सीसीटीवी इत्यादि को चेक कर प्रतिष्ठान मालिकों / ब्रांच मैनेजर व सुरक्षा में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । *पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान व्यापारियों व आमजन को सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए लाउडस्पीकर के माध्यम से अवगत कराया गया कि व्यापारिक / अन्य आम नागरिक व्यवसायिक / निजी कार्यों के दौरान 01 लाख से अधिक कैश के परिवहन करने से पूर्व पुलिस( डायल 112 / स्थानीय पुलिस) को सूचित करें, जिससे समय पर उचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराकर किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके* ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी