संतकबीरनगर।आज दिनांक 16.04.2022 को समय करीब 11.00 बजे जनपद संतकबीरनगर के थाना महुली क्षेत्रांतर्गत ग्राम गिठनी में पारिवारिक विवाद को लेकर महेश चौधरी द्वारा अपने पिता सुरेश चौधरी उम्र करीब 60 वर्ष की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी, घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा उच्चाधिकारियों के साथ किया गया व पीड़ित परिजनों से वार्तालाप कर उनको ढांढस बंधाया गया तथा प्रकरण के संबंध में जानकारी ली गयी । अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है, कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है ।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति