रिपोर्ट-संजय पाण्डेय
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर । सिद्धार्थनगर जिले के डीएम दीपक मीणा का स्थानांतरण मेरठ में हो जाने से जिले के लोग काफी दुख महसूस कर रहे हैं सिद्धार्थनगर जिले में उनका कार्यकाल दो वर्ष दस महीना पाच दिन रहा लोग उनके छवि की काफी प्रशंसा करते थे वे सरल स्वभाव और मृदुल भाषा केधनी थे, आम पब्लिक हो या कोई अधिकारी लोगों को उनके प्रति काफी लगाव था सभी के साथ घुल मिलकर कार्य करते थे गौतम बुद्ध की पावन धरती पर वह काफी नाम कमाए कपिलवस्तु महोत्सव जैसे भाव्य कार्यक्रम में उनके महत्वपूर्ण योगदान से लोगों ने उनकी काफी सराहना की । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह , मुख्य विकास अधिकारी पुलकित पुलकित गर्ग, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ प्रदीप कुमार यादव, शोहरतगढ़ वीडियो सतीश सिंह, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा,संजय चौरसिया दिव्यांग जनशक्ति अधिकारी एजाजुल हक ,उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर राहुल गुप्ताआदि हजारों की संख्या में लोग विदाई समारोह में शामिल हुए। मेरठ जैसे महानगर जिले में स्थानांतरण पर भी कुछ लोगो ने बधाई दी।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति