रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
फरेन्दा-महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद के फरेंदा तहसील परिसर में स्थित न्यायालयों को नियमित रूप से चलवाने के लिए ग्राम सरोकार मंच व उसके संयोजक भगवान दत्त पांडेय ने आज क्षेत्र लोगों के साथ जिला मुख्यालय पहुंच कर फरेन्दा न्यायालय चलवाने हेतु आवाज बुलंद करते हुए अपर जिलाधिकारी महराजगंज पंकज कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।अपर जिलाधिकारी को भगवान दत्त पाण्डेय ने बताया कि फरेंदा परिसर के न्यायालय में दूर-दूर से वादकारी अपनी समस्याओं को लेकर न्यायालय पहुंचते हैं।परंतु वहां पहुंच कर पता चलता है कि आज जीडी पड़ गयी और कोर्ट नही चलेगा। वादकारी थक-हार कर खाली हाथ अपने घर लौट जाते हैं।दूरदराज से आये अपने मुकदमे की पैरवी करने वाले समय और धन दोनों का नुकसान होता है।इससे दूरदराज से आये फरेन्दा तहसील क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।ग्राम सरोकार मंच ने अपर जिलाधिकारी से मिलकर नियमित रूप से न्यायालय चलवाने की मांग की।



More Stories
सहजनवा में ‘ढेला बाबा’ की बढ़ी सियासी दस्तक, सेवा के दम पर जनता के दिलों में बना रहे खास जगह
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर