बहराइच-
सुजौली के रमपुरवा मटेही में हर्षोल्लास के साथ बैसाखी पर्व मनाया गया. इस दौरान विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ सुजौली थाना क्षेत्र में बैसाखी की धूम रही. सिख समुदाय ने बैसाखी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया. रमपुरवा मटेही स्थित गुरुद्वारा में एक विशेष दीवान भी सजा. यहां महँगापुर पलिया से आए गुरुनाम सिंह विशिष्ट अतिथि रहे व तिकुनिया कोड़ीयाला से आए बाबा काला सिंह मुख्य अतिथि रहे . इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि सिखों की पग की एक अलग पहचान है. सिखों को अपने धर्म को नहीं भूलना चाहिए और अपने धर्म का पालन बखूबी करना चाहिए.उन्होंने ‘ अमृत पीवै अमर सो हाए, जो तिस भावै नानका साईं गल चंगी समेत कई कीर्तन प्रस्तुत किए. बाबा गुरुनाम सिंह ने बताया कि बैसाखी के दिन ही सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह ने 1699 ई. में बैसाखी के दिन पंजाब के आनंदपुर साहिब में पंजप्यारों के शीश मांगकर खालसा पंथ की स्थापना की. उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने लोगों को जुल्म के खिलाफ लड़ने, मजलूमों और कमजोरों की रक्षा करने की सीख दी. उन्होंने कहा कि बड़े ही धूमधाम से हमलोग वैशाखी पर्व मना रहे हैं. गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर पंजाब सिंह, मलकीत सिंह, गुरुवंत चीमा, अनूप सिंह,मितपाल सिंह,अनमोल सिंह,मलिक सिंह समेत सिख समाज के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी मौजूद थे



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।