सिद्धार्थनगर।विश्व हिन्दू परिषद् बढ़नी प्रखंड की तरफ से हिन्दू नव वर्ष एवं रामोत्सव पर्व के शुभ अवसर पर बढ़नी प्रखंड अध्यक्ष अजय प्रताप के नेतृत्व में क्षेत्र के कई गाँव में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवा शोभा यात्रा निकाला इस भगवा शोभा यात्रा की शुरवात बौद्धिक के साथ हुआ पब्लिक सिटी मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल दुधवनिया परिसर में सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए वहां पर बैठक हुआ जिसमे बौद्धिक प्रमुख (पब्लिक सिटी मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल दुधवनिया) के प्रबंधक राम सूरत यादव जी ने हिन्दू नव वर्ष एवं रामोत्सव के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया और ॐ का उच्चारण और गायत्री मन्त्र के साथ प्रबंधक राम सूरत यादव के साथ हिन्दू युवा वाहिनी पूर्व जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के झाकी पर दीप प्रज्वलित कर तिलत चन्दन किया गया और भानु प्रताप सिंह ने भगवा शोभा यात्रा में शामिल हो रहे सभी कार्यकर्ताओं को चन्दन लगाकर स्वागत किया इसके बाद भगवा शोभा यात्रा का वहां से निकाला गया जिसमे श्रीराम दरबार की झाकी आगे आगे चल रही थी इसके पीछे करीब 250 बाइक सवार भारत माता की जय ,बन्दे मातरम् जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे यह यात्रा ढेकहरी चौराहा, संसरी ,करुआ ,परसोहिया ,खजुरिया ,ढेबरुआ थाना ,अमन तिराहा होते हुए बढ़नी पहुची जहाँ पर शोहरतगढ़ विधायक श्री विनय वर्मा जी ने भगवा यात्रा का स्वागत करते हुए राम झाकी को नमन करते हुए पुष्प अर्पण किये तथा समय माता स्थान पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के श्री अजय जायसवाल जी ,भोलेशंकर क्रांति एवं अन्य लोगो ने भगवा यात्रा पर पुष्प बरसाया तथा भगवा यात्रा में चल रहे कार्यकर्ताओं को कैम्प लगाकर जलपान कराया इसके बाद मडनी,जियाभारी होते हुए पब्लिक सिटी मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल दुधवनिया स्कूल पर ही समापन किया गया समापन में आरएसएस के श्री ओमप्रकाश जी कार्यकर्ताओं को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाये देते हुए कहा कि भगवान् श्री राम सभी सनातनियों के रोम रोम में बिराजमान हैं हम सभी को इनके आदर्शो पर चलने की आवश्कता है विहिप प्रखंड अध्यक्ष अजय प्रताप ने कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए फल वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल जिला सहसंयोजक शिवा जी ,विहिप प्रखंड संपर्क प्रमुख मिथलेश ,मनीराम ,भोलेशंकर यदव ,संजय अग्रहरी ,राम किशुन ,दिनश साहू ,शिव शक्ति ,अनोज कुमार ,लालू गुप्ता ,रमेश ,राम सागर ,संजय प्रजापति ,मनोज यादव आदि लोग उपस्थिति रहे ।
बढ़नी में विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से निकाली गई भगवा शोभा यात्रा

More Stories
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।
पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित