संवाददाता-राकेश कुमार मिश्रा
कानपुर देहात।योगी मंत्रिमंडल में शामिल की गई अकबरपुर रनिया विधायिका श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के नगर पंचायत शिवली में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया । नगर पंचायत शिवली आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने अलग-अलग स्वागत स्थान बनाए गए थे ,पूर्व अध्यक्ष राधाकृष्ण बाजपेई अपने सहयोगियों के साथ राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला उनके साथ चल रहे अनिल शुक्ला वारसी का स्वागत किया गया।
इसी तरह दूसरी जगह पर दीपक गुप्ता, हरिओम शुक्ला आम नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ,वहीं अन्य जगह पर वतन राज अग्निहोत्री, विजय मिश्रा ,शिवकुमार तिवारी आदि लोगों द्वारा अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री, विजय अग्निहोत्री मौजी, दयाशंकर गुप्त आदि लोगों ने भी जोरदार स्वागत किया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश