संवाददाता-श्याम सुंदर पासवान
कोल्हुई,महराजगंज।जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरडीहा में आज एसडीएम राम सजीवन मौर्या के देख रेख में किया गया अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर हटवाया गया l
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर शासन के निर्देश पर एसडीएम की देखरेख में राजस्व टीम व पुलिस बल के मौजूदगी में चुकाई, तौलन, संतकुमार श्रीकिशुन, ग्यासुद्वीन, राजू, करीमन, रमाकांत सहित आधा दर्जन लोगों का खलिहान, बंजर, घूर मे निर्मित टीन शेड सहित गिराया गया और शख्त हिदायत दी गई की अगर दोबारा फीर से अतिक्रमण किया गया तो राजस्व संहिता के तहत मुक़दमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएंगी l
इस सम्बंध में एसडीएम नौतनवा राम सजीवन मौर्या ने बताया की शासन के निर्देश पर कार्यवाही की गई है जो आगे तक जारी रहेगा



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश